कामां: कैथवाड़ा पुलिस ने 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, 1 नाबालिग को किया निरुद्ध
जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कैथवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गुरुवार शाम 5 बजे मामले का किया प्रेस नोट जारी।