मानिकपुर: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मानिकपुर ब्लाक में जनकल्याण शिविर का आयोजन, वृक्षारोपण की दिलाई शपथ
चित्रकूट के मानिकपुर विकासखंड सभागार में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने लोगों को एक पेड़ लगाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।