पीरो: ध्यानी टोला के समीप भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Piro, Bhojpur | May 13, 2026 ध्यानी टोला के समीप बुधवार की रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।