बाराचट्टी: मटगढा़ से हिरण का शिकारी और कंजियार से जंगली लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार
बाराचट्टी वनों क्षेत्र के पदाधिकारी अरविंद कुमार ने शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे बताया कि मोहनपुर के मटगढा़ से हिरण का शिकार करने वाला राजेंद्र मांझी को गिरफ्तार किया गया है जबकि जंगली लकड़ी बैलगाड़ी के साथ बाराचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम गरवैया के रहने वाला डोभी स्थित कंजियार के पास वासुदेव यादव को गिरफ्तार किया गया है जबकि कृष्णा फरार हो गया।