सूरजगढ़: खर्रा गांव में मृत्यु भोज के बहिष्कार का संकल्प, 5 गांव में सामाजिक कुरीति के खिलाफ चला अभियान
सूरजगढा थाना क्षेत्र की खर्रा गांव में मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने की दिशा में ग्रामीणों ने ऐतिहासिक पहल की है. रविवार अपराह्न 9 बजे तक चली इस बैठक में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मृत्यु भोज के बहिष्कार की शपथ ली. इस बैठक में खर्रा गांव के अलावा आसपास के 5 गांव के लोग शामिल हुए. निस्ता एवं खेमतरनी स्थान गांव में इसके पूर्व भी बैठक हुई थी.