योगिनी पीएम श्री मध्य विद्यालय का विधायक आलोक कुमार ने किया औचक निरीक्षण
दावथ प्रखंड के कोआथ नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम योगिनी स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय का दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, साफ-सफाई, बेंच-डेस्क तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य संसाधनों और उपकरणों का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली। बच्चों का उत्साह, अनुशासन और सीखने की जिज्ञासा देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
विधायक ने शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और बच्चों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
Alok Singh