बिछिया: अंजनिया में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान, 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने ली शपथ
बिछिया विकासखंड अंतर्गत बम्हनी थाना की चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 23 जुलाई दिन गुरुवार सुबह 10 बजे "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय अंजनिया, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल माधोपुर में संपन्न हुआ l यहां उत्साह का माहौल रहा है l