पिपरई: पिपरई में पंचायत चौराहे के पास तीन लोगों ने 27 वर्षीय युवक से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार शंकर कॉलोनी निवासी हाल निवासी पिपरई नेतराम अहिरवार उम्र 27 वर्ष ने गुरुवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को रात लगभग 10 बजे पंचायत चौराहे के पास पिपरई निवासी जीतू, धर्मेन्द्र और तुलसी अहिरवार ने उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।