पटना ग्रामीण: गांधी मैदान के पास गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मार्च, गौ हत्या बंद करने की मांग
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के बैनर तले सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे गांधी मैदान के पास से गौ की रक्षा करने के उद्देश्य से मार्च निकल गया। मार्च के बाद पटना समाहारणालय में पटना के डीएम से मिलकर ज्ञापन सौपा गया। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार से उनकी मांग है कि गौ माता की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाया जाए।