कासगंज: कासगंज शहर के लाइफ टर्न हेल्थ केयर में इलाज करा रही वृद्ध महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कासगंज के लाइफ टर्न हेल्थ केयर में इलाज़ करा रही एक बृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिवार वालों ने अस्पताल पर मरीज की देखरेख ना करने और लापरवाही वरतने का आरोप लगाया। वहीं इस घटना की सूचना पर मौक़े पर पुलिस और फॉरेनसिक की टीम पहुँची। जंहा पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।