जमुई: पत्नी को लाने मटिया गांव गए दामाद को ससुर ने ईंट से मारा, घायल दामाद का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Aug 14, 2025 मटिया गांव में बुधवार की रात 9:30 बजे ससुर ने ईंट से मार कर अपने दामाद को बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद घायल दामाद द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के भुदान पूरी गांव निवासी दरोगी मांझी के पुत्र गोरेलाल मांझी के रूप में हुई है।