पीलीबंगा: दहेज की मांग को लेकर एक महिला को तंग करने का आरोप, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
दहेज की मांग को लेकर एक महिला को तंग परेशान करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रमनदीप जाट निवासी जाखड़ावाली ने आरोप लगाया कि चार नामजद आरोपियों ने परिवादिया की बहन को दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान किया। पीलीबंगा पुलिस ने दहेज के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।