शेखपुरा के नवनिर्वाचित जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी का गुरुवार सुबह 11 बजे घाटकुसुंभा प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार आयोजित प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे। अधिकारियों, पंचायत समिति सदस्यों, एनडीए व जदयू कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर बधाई दी।