रायपुर: कस्बे में गाली-गलौज करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
रायपुर कस्बे में गाली गलौज करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर इलाके की शांतिभंग कर रहे थे।पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।