शामली: शामली में किसान ने नलकूप के दरवाजे पर चोरों के लिए लिखा संदेश, चोरी के बदले दोगुना कैश देने की पेशकश
Shamli, Shamli | Aug 21, 2026 शामली जिले में नलकूपों पर चोरी की वारदातों में वृद्धि हुई है। चोर एक—एक नलकूप को कई—कई बार निशाना बना चुके हैं। पुलिस की नाकामियों से परेशान किसान अब चोरों से ही विनम्र अपील कर रहे हैं, ताकि बार—बार होने वाले नुकसान से बचा जा सके। कथित तौर पर शामली के कुड़ाना के एक नलकूप की बताई जा रही फोटो वायरल हुई है, जिसमें चोरी के बदले दोगुना कैश देने की पेशकश की गई है।