तिलहर: नगर के मैरिज हॉल में शादी समारोह में आया बच्चा हुआ गुमशुदा, पीआरवी जवान ने माता-पिता को सुपुर्द किया
दरअसल नगर के एक शादी समारोह में आए दंपति का 4 वर्षीय बेटा भीड़भाड़ के चलते मैरिज हॉल से बाहर निकाल कर नगर में चला गया। इसके बाद मोहल्ला दातागंज में पूर्वी फाटक के पास स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को रोते हुए देखा। इस दौरान आयुष गुप्ता और संदीप गुप्ता बहाने लोगों ने बच्चों को खाने की चीज देकर किसी तरह शांत कराया। उसके बाद बच्चे से पूछताछ की।