मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में टप्पेबाजों ने बहन से शादी कराने का झांसा देकर युवक से ठगे ₹25000, मुकदमा दर्ज
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवक से रकम ऐंठे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे युवक ने पुलिस से शिकायत की है कि आरोपी इसी तरह कुंवारे लड़कों को अपनी बहन से शादी कराने का झांसा देकर लूटते हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।