मुरादाबाद: कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी को धक्का लगाने का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी को धक्का लगाने का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट में तरह तरह के तंज कस रहे हैं। कोई कह रहा है कि कब पहुंचेगी अपराधियों तक तो कोई धक्के से चल रही गाड़ी लिख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में दिख रहा है कि डॉयल 112 की गाड़ी को कुछ लोग धक्का लगा रहे हैं।