हरदोई: रद्देपुरवा के पास सब्जी लेकर घर लौट रहा बाइक सवार आवारा पशु से टकराकर हुआ गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
Hardoi, Hardoi | Aug 1, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के झबरापुरवा गांव निवासी महेश पुत्र बहादुर बाइक से सब्जी लेने बाजार गए थे और सब्जी लेकर घर वापस लौट रहे थे कि तभी रास्ते में रद्देपुरवा के निकट अचानक उनकी बाइक के सामने आवारा पशु जा टकराया। जिसमें बाइक सवार महेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।