🚩 अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर दिबियापुर में जुटा यादव समाज
दिबियापुर स्थित राधा-कृष्ण आश्रम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें अहीर रेजिमेंट के गठन तथा 2027 की जाति जनगणना में यादव लिखने के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामबाबू यादव ने की, जबकि संचालन आलोक यादव ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक बनाना है। उन्होंने जनगणना आयोग से कॉलम में स्पष्टता की मांग करते हुए समाज से जनगणना में "यादव" लिखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद यादव का सम्मान भी किया गया। उन्होंने अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए जनगणना जागरूकता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही।
कार्यक्रम में डॉ. अजब सिंह यादव (पूर्व प्राचार्य), जय नारायण शास्त्री, स्वामी प्रभु देव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📌 आपकी क्या राय है? क्या अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग पर सरकार को विचार करना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#DibiyapurTheLegend #दिबियापुर_द_लीजेंड #Auraiya #Dibiyapur #YadavMahasabha #AhirRegiment #अहीर_रेजिमेंट #YadavSamaj #AuraiyaNews #जानकारी_भरोसे_की
Auraiya, Auraiya | Oct 4, 2026