सदर: कचहरी विस्थापन पर अधिवक्ताओं में टकराव, बनारस बार के अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता
Sadar, Varanasi | Jun 15, 2026 कचहरी विस्थापन को लेकर वाराणसी में अधिवक्ताओं के दो प्रमुख संगठनों के बीच विवाद गहरा गया है। बनारस बार एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर दावा किया कि कचहरी को स्थानांतरित करने संबंधी कोई आधिकारिक प्रस्ताव शासन या मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है।