डोमचांच: डोमचांच के अंचल अधिकारी रविंदर पांडे पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग
डोमचांच अंचल में शिवनंदन शर्मा ने अंचल अधिकारी पर गंभीर लापरवाही और मनमानी का आरोप बुधवार को 1 बजे लगाया है। आवेदनकर्ता का कहना है कि जमीन से जुड़े मामले में बार-बार आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।पीड़ित के अनुसार, जमीन का ऑनलाइन राजस्व रसीद भी नहीं बन पा रहा है और संबंधित दस्तावेज होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा टालमटोल किया जा रहा है।