आंवला: आंवला में विधवा महिला ने पट्टे की भूमि पर कब्जे की शिकायत की, एसडीएम से न्याय की गुहार, लेखपाल पर धमकाने का आरोप
आंवला तहसील क्षेत्र के गांव ख्योराजपुर मजरा कीरतपुर में एक विधवा महिला ने अपनी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर एसडीएम से शिकायत की है। महिला ने बुधवार सुबह 10 बजे एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।