सोनो: धमना गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को किया गया गिरफ्तार
Sono, Jamui | May 2, 2026 झाझा थानाक्षेत्र के धमना गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शराबी को डायल 112 की पुलिस ने शनिवार दो बजे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष लालबहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची जहां शराबी हो हल्ला मचा रहा था। गिरफ्तार शराबी की पहचान चंचल रावत साकिन धमना के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया