शंभूगंज: शंभूगंज मोड़ पर पुलिस जवान के हटते ही फैली अव्यवस्था, जाम से कांवड़िया व वाहन चालक परेशान
शंभूगंज मोड़ पर नियुक्त पुलिस जवानों को श्रावणी मेला संपन्न होते ही प्रशासन के द्वारा हटा ली गई। जिसके बाद अव्यवस्था का आलम शुरू हो गया। स्थिति यह हो गई कि रविवार को सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक शंभूगंज मोड़ पर सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जिससे कांवरिया से लेकर वाहन चालक व आमजन परेशान रहे। लोगों ने शंभूगंज मोड़ पर पुलिस जवान को नियुक्त करने की मांग की है।