शंभूगंज: शंभूगंज बाजार में अतिक्रमण से सड़क जाम, वाहन चालक और आमजन परेशान
शंभूगंज बाजार में अतिक्रमण के कारण लग रहे सड़क जाम से वाहन चालक से लेकर आम जन परेशान रहे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से ही सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हुई जो की यह सिलसिला शाम 5 बजे तक जारी रहा। शंभूगंज बाजार के निवासी पंकज साह ने बताया की सड़क के दोनों और दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने के साथ-साथ सड़क की जमीन कब्जा कर लेने से सड़क सकरी हो गई है।