शंभूगंज: शंभूगंज में राजस्व महा अभियान को लेकर बीडीओ व सीओ ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में राजस्व महा अभियान चलाने के पूर्व रैयतो को जागरूक करने के लिए शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे बीडीओ नीतीश कुमार व सीओ जुगनू रानी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीओ ने बताई कि राजस्व महा अभियान में जमाबंदी से जुड़ी विभिन्न त्रुटियों को दूर किया जाएगा। जिसको लेकर शिविर का आयोजन किया जाएगा। कई तरह के सुधार भी होंगे।