शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदी को बैंक के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित
शंभूगंज बाजार स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजीव राय सीसी सन्नी सौरभ सीएम अजीत कुमार आदि के साथ शाखा प्रबंधक ने बैठक की। गुरूवार को 1 बजे से 3 बजे तक चली बैठक में शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका सीएम दीदी को पुरस्कृत किया गया। जहां बैठक में जीविका की समस्याओं को लेकर कई मामलों पर चर्चा की गई।