शंभूगंज: शंभूगंज में भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस नेता ने देशभक्त की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त क्रांति की 83वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस नेता अशोक पटेल ने शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शहीद भगत सिंह महेंद्र गोप आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जहां रविवार को दोपहर करीब 1 बजे अशोक पटेल ने भारत छोड़ो आंदोलन की अगस्त क्रांति को लेकर लोगों को संबोधित किया।