बांका: बकरीद को लेकर शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
Banka, Banka | May 27, 2026 बकरीद पर्व को लेकर शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सदर थाना पुलिस ने बुधवार की शाम 4 बजे फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान आम लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।