कटकमदाग: मोबाइल दुकान में चोरी, आरोपी पुलिस के हवाले
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुल्ताना गांव के एक मोबाइल दुकान में बीते रात को चोरी हो गयी. चोरों ने दुकान में छह मोबाइल की चोरी कर ली, जिसकी कीमता लगभग 70 हजार रुपये है. दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की गयी, जिसमें गांव के ही एक युवक को देखा गया. ग्रामीणों ने शक के आधार पर मो रज्जाक (पिता इम्तियाज) को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.