कटकमदाग: जापानीज इन्सेफलाइटिस से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
जिला भी.बी. डी. पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सुबोध की अध्यक्षता में जापानीज इन्सेफलाइटिस से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ए.एन.एम.टी. स्कूल, हजारीबाग में आज गुरुवार 10:00 बजे किया गया। प्रशिक्षण में जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी द्वारा बताया गया जे.ई. एक वायरल बीमारी है जो मादा क्युलेक्स मच्छर के काटने से होता है। यह बीमारी अधिकांशतः बच्चों में पायी जाती है।