कटकमदाग: हजारीबाग में पंडालों के पट खुलने लगे, आकर्षक लाइटिंग से हुई सजावट
हजारीबाग शहर में मां दुर्गा के छठे रूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना बुधवार को लगातार दिन में की गई। नवरात्रि के सातवे दिन शहर के सभी पूजा पंडालों में दिन भर पूजा पाठ चलता रहा। वही आज शाम 4 से5 बजे महाआरती हुई और प्रसाद वितरण भी किया गया। वही शहर के कुछ पंडालों को छोड़ लगभग सभी पंडालों का पट शाम खोल दिए गए। पट खुलते ही भक्त मां का आशीर्वाद देने पहुंचने लगे।