कटकमदाग: कदमा गांव में गर्भवती महिला को पति और ससुरालवालों ने लात-घूंसों से पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत
गर्भवती महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने लात-घूंसों से पीटा. इससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गयी और वह पेट से बाहर आ गया. साक्ष्य छिपाने के लिए ससुरालवालों ने मृत नवजात का शव घर के बाहर ही दफना दिया. घटना हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कदमा गांव की है.