हुज़ूर: मंगलवारा में दर्दनाक हादसे में घायल 5 वर्षीय अदीबा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, 2 दिन पहले बहन की हुई थी मौत
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2025 भोपाल के मंगलवारा इलाके की मोड़ो की बगिया में हुए दर्दनाक हादसे में घायल पांच वर्षीय अदीबा ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो अक्टूबर को चौथी मंजिल से गिरने पर उसकी दो वर्षीय बहन माहिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां पड़ोसी की छत से होकर अपने मकान की छत पर पहुंची थी और रेलिंग से झांकते समय संतुलन बिगड़ने से गिर गई|