बहराइच: नानपारा देहाती इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
नानपारा देहाती इलाके में स्थित बाग में महिला का फंदे से लटकता शव बरामद हुआ था। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।