गोरखपुर: यूपीटीईटी परीक्षा के दौरान फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक सत्यापन से खुला पोल
यूपीटीईटी परीक्षा के दौरान थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्र जनता इण्टर कॉलेज चरगाँवा पर बायोमेट्रिक चेक-इन के समय एक अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों/दस्तावेजों में कूटरचना एवं छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया।जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड में छेड़छाड़ की गई थी,जिसके कारण मामला खुल सका।