पटना ग्रामीण: पटना हाई कोर्ट में बार काउंसिल के गेट पर वकीलों का प्रदर्शन, कॉकरोच वाले बयान पर जताई नाराज़गी
पटना हाई कोर्ट में बार काउंसिल के गेट के सामने बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे वकीलों ने प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के कॉकरोच वाले बयान को लेकर वकीलों ने नाराजगी व्यक्त की। इन सभी वकीलों का कहना था कि आखिर किस आकड़े के आधार पर वह इस तरीके के बयान दे रहे हैं। वकालत एक सम्मानित पेशा होता है यहां जो भी आता है पढ़ाई करके ही आता है।