कटनी नगर: पैर में फ्रैक्चर होने पर भी जनगणना का कार्य पूरा किया, कलेक्टर ने शिक्षक को सम्मानित किया
जनगणना कार्य में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए देवरी हटाई क्षेत्र के प्रगणक और शिक्षक सुनील कुमार पांडे ने पैर फैक्चर होने के बावजूद मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य पूरा किया उनके इस जज्बे को देखते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज शनिवार दोपहर 1 बजे शिक्षक को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया है।