नवाबगंज: ढिंढोरा गांव में अवैध पेड़ कटाई पर वन विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी के देवां रेंज में अवैध पेड़ कटाई पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ढिंढोरा गांव में कलमी आम के पेड़ों की अवैध कटाई की खबर सामने आने के बाद विभाग सक्रिय हुआ। मौके पर पहुंचकर मोहम्मद हारुन और लिफाफात अली को पकड़ा गया। दोनों देवां थाना क्षेत्र के निवासी हैं।