नवाबगंज: यूपी में कोटेदारों का आंदोलन: 15 को डीएसओ और 18 जुलाई को खाद्य आयुक्त कार्यालय का घेराव, जून 2021 से लंबित है भुगतान
उत्तर प्रदेश में कोटेदारों ने बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले दो चरणों में यह आंदोलन होगा।पहला प्रदर्शन 15 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर होगा। दूसरा प्रदर्शन 18 जुलाई को लखनऊ स्थित खाद्य आयुक्त कार्यालय पर किया जाएगा।