नवाबगंज: नवाबगंज तहसील सहित जिले के 14 उर्वरक बिक्री केन्द्रों का जिला कृषि अधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बाराबंकी जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील नवाबगंज सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र में 14 उर्वरक बिक्री केन्द्रों का शनिवार करीब 12:30 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यादव बीज भण्डार, न्यू किसान ड्रीम सेन्टर, दीक्षित खाद भण्डार का प्रतिष्ठान बन्द पाये जाने पर इनका उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निलम्बित किया गया।