सहावर: सहावर ब्लॉक परिसर में पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने किया पूर्व सीएम बाबू जी कल्याण सिंह स्मृति उद्यान का उद्घाटन
सहावर ब्लॉक परिसर में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति में बने उद्यान का उद्घाटन पूर्व सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया) ने किया। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबूजी कल्याण सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।