भोगनीपुर: पुखरायां के दो परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा
पुखरायां कस्बे के आरएसजीयू इंटर कॉलेज व विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में होमगार्ड एनरोलमेंट लिखित परीक्षा के दूसरे दिन सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई। केंद्र के प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। रविवार दोपहर करीब 12 बजे अभ्यर्थियों ने पेपर सरल बताया