सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले में यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। परिवहन विभाग द्वारा डीएम साहीला और एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर बक्सर शहर में रोको-टोको अभियान चलाकर हेलमेट और सीट बेल्ट की सघन जांच की गई। जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन में 264 वाहनों से 6.34. लाख रूपए जुर्माना वसूला है।