कोईलवर: छोटका चंदा गांव में जमीन विवाद के दौरान फायरिंग, युवक को लगी गोली, गंभीर स्थिति में कोईलवर सीएचसी से आरा रेफर
कोईलवर थाना क्षेत्र के छोटका चंदा गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार दोपहर 2:30 जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान 23 वर्षीय युवक को गोली लग गई। जख्मी की पहचान छोटका चंदा निवासी विनोद कुमार, पिता शिव भजन राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन घायल युवक को आनन फानन में सीएचसी कोईलवर लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सदर अस्पताल आर रेफर कर दिया गया।