ब्यौहारी: ब्यौहारी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में आग लगने से हड़कंप मचा
ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर साइडिंग में खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टला, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। घटना दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है।