औराई: जोंका गांव में पुल का निर्माण कार्य शुरू, विधायक रमा निषाद ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के जोंका गांव स्थित निर्माणाधीन पुल का कार्य रविवार सुबह करीब आठ बजे से दोबारा शुरू करा दिया गया। पुल निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार बीते वर्ष इस पुल का शिलान्यास किया गया था, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था।