रतनी फरीदपुर: शकूराबाद के पास मोरहर नदी में कूड़ा डंपिंग से बढ़ा संकट, बाढ़ का खतरा गहराया
जहानाबाद के शकूराबाद बाजार के पास में मोरहर नदी में लगातार कूड़ा-कचरा और मलबा फेंके जाने से नदी का अतिक्रमण बढ़ गया है। पुल के छह दरों में से पांच बंद होने की कगार पर हैं, जिससे बरसात में बाढ़ और आवागमन बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व में जुर्माना और निगरानी का निर्णय होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।