दरभा: भडरीमऊ के ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, खुलने जा रही नई राशन दुकान, ककालगुर के 13 किलोमीटर के थकाऊ सफर से मिलेगी मुक्ति
Darbha, Bastar | Jun 2, 2026 जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ककालगुर के आश्रित ग्राम भडरीमऊ और आसपास के ग्रामीणों को राशन लेने के लिए मीलों का सफर तय करने की परेशानी से अब हमेशा के लिए मुक्ति मिलने वाली है चूंकि शासन द्वारा भडरीमऊ में जल्द ही एक नई शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है।